LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

बिलासपुर:- SDO ने महिला डॉक्टर से किया दुष्कर्म : शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया शारीरिक शोषण,

बिलासपुर:- SDO ने महिला डॉक्टर से किया दुष्कर्म : शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया शारीरिक शोषण,

बिलासपुर:- जिले से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। जहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई के एसडीओ ने बिलासपुर की डॉक्टर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर सात वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। इस दौरान युवती के गर्भवती होने पर शादी करने का झांसा दिया और गर्भपात करवा दिया। फिर युवती को धोखा देकर घरवालों की मर्जी से दूसरी युवती से सगाई भी कर ली थी। जानकारी लगने पर पीड़िता डॉक्टर ने सिविल लाईन थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज करवाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
August 11, 2026
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश बेटियों की शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर शहर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में एसडीओ हैं। वर्तमान में वह जांजगीर –चांपा जिले में पोस्टेड है। इंजीनियरिंग करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान वह सिम्स से एमबीबीएस कर रही युवती के संपर्क में आया था। दोनों की पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर मिलने –जुलने वालों और साथ में घूमने फिरने लगे। नवंबर 2019 में शाम करीबन 5 बजे नमित युवती से मिलने पहुंचा। वहां से युवती को अज्ञेय नगर स्थित अपना घर दिखाने के बहाने ले गया। युवती जब नमित के साथ घर पहुंची तो घर में कोई नहीं था। यहां नमित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर कहा कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद शादी का झांसा देकर नमित अक्सर शारीरिक संबंध बनाने लगा।

नमित केसरिया का चयन राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में एसडीओ के पद पर हो गया। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग जांजगीर– चांपा जिले में है। दूसरी तरफ युवती ने भी सिम्स मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा कर लिया। उसकी भी शासकीय नौकरी लग गई और वह चिकित्सक के पद पर बिलासपुर जिले में पदस्थ हैं। सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी दोनों का मिलना– जुलना जारी रहा। शारीरिक संबंधों के चलते मार्च 2023 में डॉक्टर युवती गर्भवती हो गई। डॉक्टर युवती ने जब नमित पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो नमित ने कुछ समय बाद शादी करने और नौकरी में प्रोबेशन पीरियड खत्म होने की बात कही। शादी के बाद बच्चा प्लान करने की बात करते हुए एमटीपी किट देकर डॉक्टर युवती का गर्भपात करवा दिया। युवती के शादी के लिए दबाव बनाने पर जल्द ही कोर्ट मैरिज करने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती की शिकायत के अनुसार एसडीओ ने कोर्ट मैरिज भी नहीं की और घरवालों को शादी के लिए रजामंद करने की बात कहते हुए उसे झांसा देने लगा। इस बीच 3 मार्च को घर वालों की मर्जी से दूसरी लड़की से सगाई कर ली।

जब से डॉक्टर युवती और एसडीओ नमित रिलेशनशिप में आए थे तब से वह हर साल 14 अप्रैल को अपना बर्थडे बिलासपुर में पीड़िता के साथ मनाता था। लगातार दोनों सात साल तक रिलेशनशिप में रहे और नमित अपना बर्थडे युवती के साथ मनाता रहा। पर इस साल 14 अप्रैल को नमित अपने बर्थडे में नहीं आया। जिससे युवती को शक हुआ और उसने जानकारी जुटाई तो सच्चाई पता चल गई कि नमित ने दूसरी युवती से 3 मार्च को सगाई कर ली है और उसे छोड़ कर वहीं शादी करने वाला है। तब उसने सिविल लाईन थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जांजगीर जिले में उसके ऑफिस भी गई पर वह नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!