LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

राम वन गमन मार्ग से महज 50 मीटर की दूरी पर रेत का खेल, रात में दौड़ रहे ओवरलोड हाइवा; खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

भरतपुर ब्रेक: मवई नदी में रेत माफियाओं का तांडव! NGT के नियमों को ठेंगा, पोकलेन मशीनों से दिन-रात उत्खनन का आरोप

राम वन गमन मार्ग से महज 50 मीटर की दूरी पर रेत का खेल, रात में दौड़ रहे ओवरलोड हाइवा; खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा बायपास निर्माण को मिली 108.86 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द आगे बढ़ेगी परियोजना
पेंड्रा बायपास निर्माण को मिली 108.86 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द आगे बढ़ेगी परियोजना
November 24, 2026
पेंड्रा बायपास निर्माण को मिली 108.86 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द आगे बढ़ेगी परियोजना उप मुख्यमंत्री अरुण साव के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भरतपुर। भरतपुर ब्लॉक में रेत के अवैध कारोबार को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हरचौका क्षेत्र की मवई नदी में कथित तौर पर रेत माफियाओं ने अपना नेटवर्क सक्रिय कर दिया है। आरोप है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों को दरकिनार कर नदी से बड़े पैमाने पर रेत का उत्खनन किया जा रहा है। हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि भारी मशीनों के जरिए नदी का सीना छलनी किया जा रहा है और जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।

पोकलेन-माउंटेन मशीनों से उत्खनन, रात में हाइवा की आवाजाही!

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक! नौनिहालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, सरपंच ने खोला मोर्चा
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक! नौनिहालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, सरपंच ने खोला मोर्चा
November 27, 2026
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक! नौनिहालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, सरपंच ने खोला मोर्चा देवरीकला प्राथमिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय स्तर पर सामने आ रही शिकायतों के मुताबिक, हरचौका की मवई नदी में दिन-रात रेत निकालने का खेल चल रहा है। उत्खनन में पोकलेन और माउंटेन मशीनों के इस्तेमाल का आरोप है। वहीं, रात के अंधेरे में ओवरलोड हाइवा के जरिए रेत परिवहन किए जाने की भी शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि इन आरोपों की पुष्टि होती है तो यह न केवल पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी होगी, बल्कि नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पारिस्थितिकी के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

राम वन गमन मार्ग के करीब उत्खनन, आखिर किसकी अनुमति से?

ये खबर भी पढ़ें…
दिव्यांग बच्चों से अधीक्षिका की स्कूटी धुलवाने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; विभाग ने जारी किया नोटिस
दिव्यांग बच्चों से अधीक्षिका की स्कूटी धुलवाने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; विभाग ने जारी किया नोटिस
November 27, 2026
दिव्यांग बच्चों से अधीक्षिका की स्कूटी धुलवाने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; विभाग ने जारी किया नोटिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे गंभीर सवाल यह है कि कथित तौर पर राम वन गमन मार्ग से महज 50 मीटर की दूरी पर रेत उत्खनन किया जा रहा है। क्या संबंधित विभागों से इसकी अनुमति ली गई है? क्या उत्खनन स्थल की सीमाएं निर्धारित हैं? क्या खनिज विभाग को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है, या फिर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है?

खनिज विभाग और प्रशासन की भूमिका पर सवाल

मवई नदी में चल रहे कथित उत्खनन ने खनिज विभाग, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर नदी में उत्खनन की वैध अनुमति किसके नाम पर जारी है? कितनी मात्रा में रेत निकालने की अनुमति है? परिवहन किए जा रहे हाइवा के पास वैध ई-ट्रांजिट पास और रॉयल्टी है या नहीं?

प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मवई नदी के उत्खनन स्थल का तत्काल निरीक्षण कराने, मशीनों और वाहनों की जांच करने, रॉयल्टी एवं अनुमति के दस्तावेज सार्वजनिक करने तथा NGT के दिशा-निर्देशों के पालन की मांग की है। अब बड़ा सवाल यह है कि मवई नदी में रेत का यह कथित कारोबार किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है? क्या प्रशासन मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगा या फिर नदी का प्राकृतिक अस्तित्व यूं ही खतरे में पड़ता रहेगा?

अब निगाहें प्रशासन पर हैं। जांच में अवैध उत्खनन की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!