LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने की सचिव एवं संचालक स्कूल शिक्षा से मुलाकात

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम के प्रतिनिधि मंडल ने आज 15 मई को मंत्रालय में स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ऋतुराज रघुवंशी से सौजन्य मुलाकात कर विगत 10 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण कर आदेश जारी करने हेतु फोरम की ओर से प्रदेश के मुख्य मंत्री एवं सचिव तथा संचालक स्कूल शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही फोरम ने आगामी शिक्षा शिक्षा सत्र माह जून से प्रारंभ होने के पूर्व सत्रांत तक मिलने वाली पुनर्नियुक्ति का शासन आदेश जारी करने तथा शिक्षा के गुणात्मक सुधार हेतु शासन की युक्तियुक्त करण की प्रक्रिया का समर्थन करते हुए वर्ष 2008 के सेटअप के आधार पर युक्तियुक्त करण की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु पुनर्विचार करने की मांग की एवं आगामी 9 जून को उच्च न्यायालय बिलासपुर में प्राचार्य पदोन्नति की होने वाली सुनवाई पर शासन का पक्ष मजबूती से रखने का अनुरोध किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य मंत्री के सचिव डॉ बसवा राजू एस से मिलकर प्राचार्य पदोन्नति में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला,छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा, वरिष्ठ व्याख्याता संघ के प्रांतीय संयोजक श्याम कुमार वर्मा,प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय फोरम के प्रांतीय संयोजक आर के झा एवं उप संयोजक मलखम वर्मा शामिल थे।*
*उक्त जानकारी शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव आलोक शुक्ला ने दी*

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!