LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

एसीबी का बड़ा खुलासा — नायब तहसीलदार ने मांगी थी 1.5 लाख की रिश्वत, 50 हजार लेते पकड़ा गया

एसीबी का बड़ा खुलासा — नायब तहसीलदार ने मांगी थी 1.5 लाख की रिश्वत, 50 हजार लेते पकड़ा गया

बिलासपुर। भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। अधिकारी ने जमीन की फौती (उत्तराधिकार दर्ज) के बदले 1.5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त*
अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त*
June 24, 2026
*अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार की शिकायत के आधार पर की गई। प्रार्थी ने बताया था कि उसकी मां के नाम पर दर्ज 21 एकड़ कृषि भूमि की फौती प्रक्रिया के लिए संबंधित नायब तहसीलदार ने 1.5 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
June 24, 2026
*वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* रायपुर, 24...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। योजना के अनुसार, आज प्रार्थी को 50 हजार रुपए की पहली किश्त लेकर भेजा गया। जैसे ही नायब तहसीलदार ने यह रकम स्वीकार की, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारी के पास से पूरी रिश्वत की राशि बरामद की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

डीएसपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या अधिकारी पहले भी इस तरह के भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त रहा है या अन्य कर्मचारियों की इसमें कोई भूमिका रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
June 25, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) स्थित जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में संचालित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में आरोपी के कार्यालय और निजी आवास की तलाशी भी ली जा सकती है ताकि अन्य सबूत जुटाए जा सकें।

Back to top button
error: Content is protected !!