LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन पंजीयन की तिथियां जारी

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन पंजीयन की तिथियां जारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 जून 2026/अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) हेतु ऑनलाइन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह प्रक्रिया राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक तथा आईटीआई संस्थानों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के लिए लागू होगी। आदिवासी विकास विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर किए जाएंगे। वर्ष 2026-27 के लिए नवीनीकरण आवेदन 20 जून 2026 से तथा नवीन आवेदन 1 अगस्त 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं स्वीकृति की समस्त कार्रवाई निर्धारित समयावधि में पूरी की जाए, ताकि छात्रवृत्ति राशि का वितरण एवं भुगतान जनवरी 2027 तक पूर्ण किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

            छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के पालकों की वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपये तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है। आवेदकों के पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र तथा पूर्व वर्ष की परीक्षा परिणाम संबंधी दस्तावेज होना आवश्यक है। छात्रवृत्ति की राशि पीएफएमएस के माध्यम से सीधे आधार सीडेड बैंक खातों में जमा की जाएगी। इसलिए विद्यार्थियों को आवेदन के समय सक्रिय एवं आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थीयों के लिए वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल एनएसपी से ओटीआर प्राप्त करना भी अनिवार्य किया गया। नई संस्थाओं के संस्था प्रमुख एवं छात्रवृत्ति प्रभारी के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है, जिससे छात्रवृत्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!