LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पसान से मरवाही पहुंचा नर हाथी, पोखरीडांड नाका क्षेत्र में वन अमले की कड़ी निगरानी

मिथलेश आयम, रायपुर(खबरो का राजा) : मरवाही वनमण्डल अंतर्गत जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में एक नर जंगली हाथी के विचरण से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। यह हाथी पसान वनपरिक्षेत्र से होते हुए मरवाही रेंज के नाका परिसर, कक्ष क्रमांक 2008 पोखरीडांड (नाका) क्षेत्र में लगातार घूम रहा है। हाथी की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया है और वन अमले की विशेष टीम द्वारा उसकी सतत निगरानी की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी फिलहाल शांत है और जंगल क्षेत्र में ही विचरण कर रहा है। एहतियातन आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया गया है तथा जंगल की ओर अनावश्यक आवाजाही न करने की अपील की गई है। वन अमला हाथी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसकी दिशा और व्यवहार का लगातार आकलन कर रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की जन-धन हानि से बचा जा सके। वन विभाग का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हाथी को सुरक्षित वन क्षेत्र में बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
June 25, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) स्थित जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में संचालित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!