LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गणतंत्र दिवस देश के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक : हिमांशु पाण्डेय

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पसान एवं शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ और भारत ने एक सशक्त लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में नई पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। आज का युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और जब युवा देशहित को सर्वोपरि रखकर आगे बढ़ता है, तब भारत विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों को छूता है। तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल
स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल
September 12, 2026
*स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* जीशान अंसारी की कलम से,*12 हितग्राहियों को ₹12 हजार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिमांशु पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, मजबूत लोकतंत्र और विकसित राष्ट्र का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
September 12, 2026
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न 27 सितंबर को आयोजित होगी उल्लास कार्यक्रम की महा-परीक्षा,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!