
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ताम्रकार समाज की नई कार्यकारिणी गठित, अनुज ताम्रकार बने अध्यक्ष
सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ताम्रकार समाज की बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में समाज के सदस्यों, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति में विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनी।
नवगठित कार्यकारिणी में अनुज ताम्रकार को अध्यक्ष, अरुण ताम्रकार को उपाध्यक्ष, राजेंद्र ताम्रकार को कोषाध्यक्ष, संजय ताम्रकार को सचिव तथा मुकेश ताम्रकार को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से होने पर उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ सामाजिक एकता, आपसी सहयोग एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी।
बैठक में समाज के विकास, संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।
















