LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

तहसील अधिवक्ता संघ कोटा की नवीन कार्यकारिणी गठित, सुनील साहू बने अध्यक्ष

तहसील अधिवक्ता संघ कोटा की नवीन कार्यकारिणी गठित, सुनील साहू बने अध्यक्ष

कोटा | जीशान अंसारी की रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटा तहसील अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर लिया गया है। इस संबंध में राज्य विधिक परिषद एवं कोटा व्यवहार न्यायालय को औपचारिक रूप से सूचना प्रेषित कर दी गई है। अधिवक्ताओं की सर्वसम्मति से हुए इस गठन में वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील साहू को संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी में मनोज बघेल को सचिव, अंजू लता सोनवानी एवं जितेन्द्र कुर्रे को उपाध्यक्ष, जबकि विजय पोतें को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त संघ में अन्य वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी के गठन की जानकारी मिलते ही तहसील के अधिवक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि
“अध्यक्ष पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा। न्याय, नैतिकता और अधिवक्ताओं के कल्याण—विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं के हितों—को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।”
उन्होंने आगे कहा कि न्यायालय और बार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना, अधिवक्ताओं की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना, तथा अधिवक्ता संघ के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
अध्यक्ष सुनील साहू ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से कोटा तहसील अधिवक्ता संघ को नई दिशा और मजबूती प्रदान की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!