LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

GPM: युवा कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, पुलिस के साथ हुई तीखी झड़प

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में जिले की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) युवा कांग्रेस ने बुधवार को संजय चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी और झड़प हुई।

​दमनकारी नीतियों का आरोप:- 

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक विरोध से बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एप्सटीन फाइल में नाम आने और अडानी को अमेरिकी कोर्ट से बचाने के लिए सरकार ने देश के आर्थिक हितों के साथ समझौता कर लिया है। इसी ‘सरेंडर नीति’ के खिलाफ जब युवा कांग्रेस ने AI समिट के दौरान शांतिपूर्ण विरोध किया, तो सरकार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।

​पुलिस और कार्यकर्ताओं में संघर्ष :- 

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​संजय चौक पर प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री का पुतला जलाने के लिए आगे बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अंग्रेजों की तरह आज के शासक भी दमन चक्र चलाकर आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं

इस पुतला दहन कार्यक्रम में​दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी जिला महासचिव रवि राय, अमित पाठक, विद्या राठौर, अमित सोनी, निलेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी मुद्रिका सर्राटी, कुक्कू साठे, पार्षद असलम ख़ान, विक्रांत रोहणी, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अजय पुलस्त, एवनपाल पैकरा, जिला महासचिव राहुल तिवारी, सहारत उरेती, राजकमल केशरी, ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला निलेश गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष पेंड्रा मुकेश कश्यप, जिला सचिव रोहित जायसवाल, रेखा मराबी, अजय सोनवानी, जयलाल मराबी, गुलशन राठौर, कमलेश राठौर, कृष्णा धुर्वे , ईश्वर, अनिल टांडिया, राजकुमार, शिवम, भुनेश्वर यादव, खिलावन सिंह, अखिलेश गंधर्व, दीपक, विजय पैकरा, रवि पेंद्रो, दीपलाल सोनवानी, संजेश, जय बर्मन, शशांक कश्यप, योगेन्द्र काछी, मुकेश राठौर सहित भारी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।​ युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई और दमनकारी नीतियों पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!