LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पसान थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न : जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़ हुए शामिल 

कोरबा/पसान : कोरबा जिला के अंतर्गत पसान थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी द्वारा की गई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारिक संघ के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं ग्राम प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में पोड़ी उपरोड़ा जनपद के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़ विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने सभी वर्गों से आपसी भाईचारे, संयम और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और आपसी सम्मान का प्रतीक है, इसलिए इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। थाना प्रशासन ने बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शराब पीकर हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, अश्लील गीतों, तेज आवाज में डीजे बजाने और किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी, गश्त व्यवस्था, पेट्रोलिंग टीमों की तैनाती और त्वरित कार्रवाई व्यवस्था की जानकारी भी साझा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत थाना प्रशासन को सूचित किया जाएगा, ताकि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने एक स्वर में होली को शांतिपूर्ण, मर्यादित और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!