LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश

नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश

     गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “नमो गाथा” थीम पर आज गौरेला विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लालपुर के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। नुक्कड़ नाटक में विद्यार्थियों ने रोचक संवाद और अभिनय के माध्यम से शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभ तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का संदेश दिया। साथ ही लोगों को शासन की जनहितकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ ही उन्हें सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा से जोड़ने का अवसर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
भिलाई नगर में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर विवाद, ITI कॉलेज का वीडियो वायरल
भिलाई नगर में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर विवाद, ITI कॉलेज का वीडियो वायरल
September 30, 2026
भिलाई नगर में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर विवाद, ITI कॉलेज का वीडियो वायरल,.....! वोट चोरी के आरोपों के बीच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!