LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

ब्लॉक अध्यक्ष पदके लिए इमरान खान ने पेश की दावेदारी, युवाओं और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर, बेलगहना :- कांग्रेस संगठन के आगामी ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस नेता इमरान खान ने बेलगहना ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अपनी सशक्त दावेदारी प्रस्तुत की है। उनकी इस घोषणा के बाद से ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं का भरोसा :-

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमी-मरवाही मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर: ट्रेलर की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौत, यातायात पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल
कोटमी-मरवाही मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर: ट्रेलर की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौत, यातायात पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल
July 3, 2026
मिथलेश आयम, जीपीएम। जिले के कोटमी से मरवाही मुख्य मार्ग पर बेलगाम दौड़ रहे भारी और तेज रफ्तार वाहनों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​स्थानीय समर्थकों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि इमरान खान लंबे समय से जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। वे संगठन के हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं और आम कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा खड़े नजर आते हैं। उनकी इसी कार्यशैली के कारण क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है।

​वरिष्ठों का अनुभव और युवाओं का उत्साह बनेगी ताकत :-

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में 3.80 करोड़ का कथित खरीदी घोटाला! सीनियर ऑडिटर निलंबित, अब बड़े अफसरों पर कब गिरेगी गाज?”
शिक्षा विभाग में 3.80 करोड़ का कथित खरीदी घोटाला! सीनियर ऑडिटर निलंबित, अब बड़े अफसरों पर कब गिरेगी गाज?”
July 4, 2026
शिक्षा विभाग में 3.80 करोड़ का कथित खरीदी घोटाला! सीनियर ऑडिटर निलंबित, अब बड़े अफसरों पर कब गिरेगी गाज?" सक्ती।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​”कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता हैं। यदि पार्टी नेतृत्व मुझ पर भरोसा जताते हुए ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपता है, तो मेरा मुख्य लक्ष्य युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना और नए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना होगा। हम वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और युवाओं के जोश के समन्वय से संगठन को एक नई दिशा देंगे।”

​बूथ स्तर को मजबूत करने का संकल्प :-

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. अस्पताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: ऑपरेशन थिएटर और ICU सील, लाइसेंस सशर्त निरस्त, इलाज में गंभीर लापरवाही उजागर
डी.डी. अस्पताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: ऑपरेशन थिएटर और ICU सील, लाइसेंस सशर्त निरस्त, इलाज में गंभीर लापरवाही उजागर
July 4, 2026
डी.डी. अस्पताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: ऑपरेशन थिएटर और ICU सील, लाइसेंस सशर्त निरस्त, इलाज में गंभीर लापरवाही उजागर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​इमरान खान ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि बेलगहना क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक कांग्रेस की रीति-नीतियों को पहुंचाना और बूथ स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान, जिम्मेदारी और अपनी बात रखने का मंच मिलेगा, जिससे जनता की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया जा सके।

​समर्थकों में भारी उत्साह :- 

​इधर, इमरान खान की दावेदारी के बाद सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बेलगहना को इस समय ऐसे ही ऊर्जावान, मिलनसार और सक्रिय नेतृत्व की जरूरत है, जो बिना किसी भेदभाव के पूरे संगठन को एक सूत्र में बांधकर आगे ले जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!