LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

मां के नाम हरियाली का संकल्प: जीपीएम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू, 22 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य”

 

मां के नाम हरियाली का संकल्प: जीपीएम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू, 22 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य”

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के चार शिक्षकों को मिला प्रदेश स्तरीय ‘लोक सेवा गौरव सम्मान’
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के चार शिक्षकों को मिला प्रदेश स्तरीय ‘लोक सेवा गौरव सम्मान’
July 1, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के चार शिक्षकों को मिला प्रदेश स्तरीय 'लोक सेवा गौरव सम्मान' गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के लिए गौरव का क्षण तब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जीपीएम जिले में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत गौरेला स्थित शासकीय मिश्री देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हुई, जहां जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्राओं ने मां के नाम पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी शर्मा, वार्ड पार्षद मनोज विश्वकर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, बीआरसी संतोष सोनी, नोडल अधिकारी उल्लास आलोक शुक्ला, तापस शर्मा, विद्यालय की प्राचार्य उषा शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला पंचायत सीईओ ने माना— जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, कार्रवाई लंबित… आखिर दोषियों पर कार्रवाई में देरी क्यों?
जिला पंचायत सीईओ ने माना— जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, कार्रवाई लंबित… आखिर दोषियों पर कार्रवाई में देरी क्यों?
July 1, 2026
जिला पंचायत सीईओ ने माना— जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, कार्रवाई लंबित... आखिर दोषियों पर कार्रवाई में देरी क्यों?...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बताया कि जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में इस वर्ष 22 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति के लिए सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और विद्यालय प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि जिले के तीनों विकासखंडों को मिलाकर आज 11,750 पौधे प्राप्त हुए, जिनमें से 7,619 पौधों का रोपण किया जा चुका है। वहीं 5,861 पौधों की जियो-टैगिंग भी पूरी कर ली गई है, जिससे पौधों की निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने कहा, “मां हमें जीवन देती है और पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान इन दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अनूठा प्रयास है। हर विद्यार्थी की जिम्मेदारी होगी कि वह लगाए गए पौधे को पेड़ बनाकर दिखाए।”

ये खबर भी पढ़ें…
​बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इमरान खान ने ठोकी दावेदारी, संगठन चुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी
​बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इमरान खान ने ठोकी दावेदारी, संगठन चुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी
July 1, 2026
कोटा/बेलगहना। कांग्रेस संगठन चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही कोटा विधानसभा क्षेत्र के बेलगहना ब्लॉक में राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी शर्मा ने छात्राओं को पौधों की देखभाल अपनी मां की तरह करने की प्रेरणा दी, वहीं वार्ड पार्षद मनोज विश्वकर्मा ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्राओं ने सामूहिक रूप से पौधरोपण, पौधों की नियमित देखभाल और जिले को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में मातृ सम्मान का संदेश भी मजबूती से प्रसारित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!