LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान का शुभारंभ: मरवाही विधायक मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, ट्री एटीएम से हुआ पौधों का वितरण”

एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान का शुभारंभ: मरवाही विधायक मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, ट्री एटीएम से हुआ पौधों का वितरण”

पेंड्रा।वन महोत्सव के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव, पेंड्रा में पौधारोपण एवं ट्री एटीएम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कलेक्टर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण
September 18, 2026
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण जीशान अंसारी की कलम से ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम का आयोजन वनमंडलाधिकारी (DFO) श्री ग्रीष्मी चांद के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा ट्री एटीएम के माध्यम से पौधों का वितरण कर लोगों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

वन विभाग द्वारा संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत प्रत्येक वन मंडल में ट्री एटीएम स्थापित कर पौधों का वितरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मरवाही वन मंडल में भी इस अभिनव पहल की शुरुआत की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया भी घेरे में
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया भी घेरे में
September 19, 2026
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक यदि अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो यह अभियान प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनभागीदारी का माध्यम बनेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन पेंड्रा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!