LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, मनेंद्रगढ़ में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, मनेंद्रगढ़ में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह सहित कई दिग्गज नेता हुए शामिल, कांग्रेस पर साधा निशाना

ये खबर भी पढ़ें…
महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित, बलरामपुर और कोरबा में भी कार्रवाई; गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कब होगी पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई?
महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित, बलरामपुर और कोरबा में भी कार्रवाई; गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कब होगी पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई?
November 5, 2026
महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित, बलरामपुर और कोरबा में भी कार्रवाई; गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कब होगी पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई?...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ विशाल पदयात्रा निकाली। भगत सिंह तिराहे से शुरू हुई इस पदयात्रा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले तथा सरगुजा प्रभारी एवं पूर्व विधायक अवधेश चंदेल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
डाइट पेंड्रा के स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां, खाद्य सामग्री से लेकर कंबल तक किए वितरित
डाइट पेंड्रा के स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां, खाद्य सामग्री से लेकर कंबल तक किए वितरित
November 6, 2026
डाइट पेंड्रा के स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां, खाद्य सामग्री  वितरित वितरित किये  प्राचार्य नरेंद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पदयात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों की मौजूदगी रही। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नारेबाजी की और पार्टी के संदेश को आम जनता तक पहुंचाया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
FTO जनरेट, फिर भी भुगतान लंबित क्यों ! VB-G RAM-G के निर्माण कार्यों का भुक्तान 1-2 महीने से अटका, दीपावली से पहले भी नहीं मिली राहत..!
FTO जनरेट, फिर भी भुगतान लंबित क्यों ! VB-G RAM-G के निर्माण कार्यों का भुक्तान 1-2 महीने से अटका, दीपावली से पहले भी नहीं मिली राहत..!
November 6, 2026
FTO जनरेट, फिर भी भुगतान लंबित क्यों ! VB-G RAM-G के निर्माण कार्यों का भुक्तान 1-2 महीने से अटका, दीपावली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पदयात्रा भगत सिंह तिराहे से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए खेड़िया तिराहे पहुंची। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद आमसभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आमसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने के तीन उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि किसी झूठ को बार-बार दोहराने से वह सच जैसा लगने लगता है। भाजपा कांग्रेस के इस कथित मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में सड़कों पर उतरकर जनता के बीच जाएगी तथा कांग्रेस के कथित षड्यंत्रों का खुलासा करेगी। उन्होंने कहा कि आज की यह पदयात्रा और आमसभा लोकतंत्र को बचाने तथा अराजकता हटाने के संकल्प के साथ आयोजित की गई है।

पूरे आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी के बीच भाजपा ने मनेंद्रगढ़ में शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने राजनीतिक एजेंडे और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!