LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

CM हेल्पलाइन शिकायत की जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता को बिना बताए स्थल निरीक्षण, शिकायत से जुड़े अधिकारी पर ही जांच की जिम्मेदारी का आरोप 

CM हेल्पलाइन शिकायत की जांच पर उठे सवाल:

शिकायतकर्ता को बिना बताए स्थल निरीक्षण, शिकायत से जुड़े अधिकारी पर ही जांच की जिम्मेदारी का आरोप 

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : भदौरा में PM आवास का ‘खेल’! पक्के मकान, ट्रैक्टर और जमीन वालों को भी बांट दी सरकारी रकम…?
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : भदौरा में PM आवास का ‘खेल’! पक्के मकान, ट्रैक्टर और जमीन वालों को भी बांट दी सरकारी रकम…?
September 3, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : भदौरा में PM आवास का ‘खेल’! पक्के मकान, ट्रैक्टर और जमीन वालों को भी बांट दी सरकारी रकम...?...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीशान अंसारी की कलम से रतनपुर/बिलासपुर। वन परिक्षेत्र रतनपुर के कक्ष क्रमांक 2522 एवं 2523, ग्राम कंचनपुर में कैम्पा मद से कराए गए लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र के गैर-प्लांटेशन एवं वृक्षारोपण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर की गई शिकायत की जांच अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने नगरवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने नगरवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
September 4, 2026
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने नगरवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान कराए गए कार्य में गुणवत्ताहीन तार फेंसिंग का उपयोग किया गया तथा फेंसिंग सामग्री में अनियमितता हुई है। शिकायत CM हेल्पलाइन क्रमांक WP260700089485 के माध्यम से की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे : आलोक शुक्ला
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे : आलोक शुक्ला
September 4, 2026
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत की जांच के बाद विभाग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाए जाने की बात कही गई। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि अधिकारियों द्वारा कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन किया गया तथा सामग्री की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच के बाद भुगतान की कार्रवाई की गई।

लेकिन शिकायतकर्ता ने जांच प्रक्रिया पर ही उठाए सवाल

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें स्थल निरीक्षण की कोई सूचना नहीं दी गई और न ही उनकी उपस्थिति में शिकायत की जांच की गई। उनका आरोप है कि जिस विभागीय अमले पर शिकायत में सवाल उठाए गए थे, उसी स्तर के अधिकारी/कर्मचारी से जांच कराई गई।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि डिप्टी रेंजर शमीम खान की भूमिका को लेकर शिकायत किए जाने के बावजूद जांच प्रक्रिया में स्वतंत्रता नहीं बरती गई। इसके अलावा, 

शिकायतकर्ता के अनुसार जांच के दौरान विभागीय चौकीदारों एवं कर्मचारियों को ही गवाह बनाकर पंचनामा पर हस्ताक्षर कराए गए।

पंचनामा भी बना सवालों का विषय

प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार जांच के दौरान पंचनामा तैयार किया गया है, जिसमें विभागीय कर्मचारियों/चौकीदारों के हस्ताक्षर दिखाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ता का सवाल है कि यदि शिकायत विभागीय कार्यों एवं कर्मचारियों की भूमिका से संबंधित थी, तो स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पंचों की मौजूदगी में जांच क्यों नहीं कराई गई?

शिकायतकर्ता ने CM हेल्पलाइन में जांच के परिणाम पर असंतोष व्यक्त करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

50 हेक्टेयर क्षेत्र में 20 हजार पौधों का लक्ष्य

कंचनपुर में लगाए गए विभागीय सूचना बोर्ड के अनुसार परियोजना के तहत लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र, वर्ष 2024-25 में APO तथा वर्ष 2025-26 में वृक्षारोपण कार्य और करीब 20,000 पौधों का उल्लेख किया गया है। ऐसे में तार फेंसिंग की गुणवत्ता और सामग्री की वास्तविक स्थिति महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि यही फेंसिंग लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए उपयोग की जाती है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शिकायत की दोबारा किसी स्वतंत्र उच्चस्तरीय अधिकारी या जांच दल से जांच होगी? क्या स्थल निरीक्षण की सूचना शिकायतकर्ता को दी जाएगी? और क्या फेंसिंग की गुणवत्ता, खरीदी गई सामग्री, स्टॉक रजिस्टर, बिल-व्हाउचर, माप पुस्तिका तथा मौके पर मौजूद सामग्री का स्वतंत्र मिलान कराया जाएगा?

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता प्रमाणित होती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!