LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

यूथ कांग्रेस चुनाव में फिर घमासान! प्रदेश अध्यक्ष पद के दो बड़े दावेदारों के नामांकन होल्ड…..!

यूथ कांग्रेस चुनाव में फिर घमासान! प्रदेश अध्यक्ष पद के दो बड़े दावेदारों के नामांकन होल्ड…..!

पैसे देकर सदस्य बनाने की शिकायत पर चुनाव कमेटी का शिकंजा, सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे से आज शाम 7 बजे तक मांगा जवाब……!

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्रिपरिषद के बड़े फैसले: युवाओं को रोजगार, कौशल और उद्यमिता के नए अवसर, सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष
मंत्रिपरिषद के बड़े फैसले: युवाओं को रोजगार, कौशल और उद्यमिता के नए अवसर, सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष
September 9, 2026
मंत्रिपरिषद के बड़े फैसले: युवाओं को रोजगार, कौशल और उद्यमिता के नए अवसर, सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम आयु सीमा 45...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पद के दो प्रमुख दावेदार सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे के नामांकन चुनाव कमेटी ने होल्ड कर दिए हैं। दोनों उम्मीदवारों के खिलाफ कथित तौर पर पैसे देकर सदस्य बनाए जाने की शिकायत सामने आने के बाद चुनाव कमेटी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चुनाव कमेटी ने दोनों उम्मीदवारों को 8 सितंबर 2026 की शाम 7 बजे तक लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। नोटिस में निजी एजेंसी के माध्यम से सदस्यों की सदस्यता कराए जाने के आरोप का उल्लेख करते हुए इसे चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों के विपरीत बताया गया है।

आरोप गंभीर, अब जवाब पर टिकी उम्मीदवारी

ये खबर भी पढ़ें…
30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजकुमार साहू, संकुल देवरीखुर्द में भावभीनी विदाई
30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजकुमार साहू, संकुल देवरीखुर्द में भावभीनी विदाई
September 10, 2026
30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजकुमार साहू, संकुल देवरीखुर्द में भावभीनी विदाई जीपीएम,पेंड्रा। संकुल केंद्र देवरीखुर्द, विकासखंड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव कमेटी ने दोनों उम्मीदवारों से पूछा है कि उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। निर्धारित समयसीमा में जवाब नहीं देने पर यह माना जाएगा कि उम्मीदवार को अपने बचाव में कोई स्पष्टीकरण नहीं देना है। इसके बाद कमेटी नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर सकती है।हालांकि, फिलहाल दोनों उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द नहीं हुई है। अंतिम फैसला चुनाव कमेटी द्वारा उनके स्पष्टीकरण और उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

चुनावी ऐप से भी नाम हटने की चर्चा

ये खबर भी पढ़ें…
संकुल केंद्र सधवानी में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक अर्जुमंद बानो को भावभीनी विदाई, तीन शिक्षकों का सम्मान
संकुल केंद्र सधवानी में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक अर्जुमंद बानो को भावभीनी विदाई, तीन शिक्षकों का सम्मान
September 10, 2026
संकुल केंद्र सधवानी में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक अर्जुमंद बानो को भावभीनी विदाई, तीन शिक्षकों का सम्मान गौरेला। विकासखंड गौरेला के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नोटिस जारी होने के बाद दोनों उम्मीदवारों के नाम चुनाव से जुड़े ऐप से हटाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इससे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर संगठन के भीतर हलचल और तेज हो गई है। अब सभी की नजर चुनाव कमेटी के अगले कदम पर है। पहले से विवादों में रही है चुनाव प्रक्रिया यूथ कांग्रेस का यह चुनाव पहले से ही विवादों के घेरे में रहा है। चुनाव प्रक्रिया, नियमों और कथित अनियमितताओं को लेकर कार्यकर्ताओं की शिकायतों के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी स्मृति रंजन लेंका और चुनाव पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ भेजा था।

17 से 19 अगस्त तक चले दौरे के दौरान प्रभावित कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई और उनकी शिकायतें सुनी गईं। इसके बावजूद चुनाव को लेकर विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ और अब प्रदेश अध्यक्ष पद के दो प्रमुख दावेदारों के नामांकन होल्ड किए जाने से मामला फिर गरमा गया है।

दीपक बैज भी उठा चुके हैं चुनाव प्रक्रिया पर सवाल

इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी यूथ कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी। बैज ने 18 अगस्त को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पत्र लिखकर एक जिला-एक विधानसभा वाले जिलों में विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव फिलहाल नहीं कराने की मांग की थी। बैज का तर्क था कि जिन जिलों में केवल एक विधानसभा क्षेत्र है, वहां जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के अलग-अलग चुनाव से संगठन के भीतर समन्वय की समस्या पैदा हो सकती है।

अब असली परीक्षा चुनाव कमेटी की

एक ओर चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व सवाल उठा चुका है, तो दूसरी ओर अब प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल दो प्रमुख चेहरों के नामांकन ही होल्ड कर दिए गए हैं। इससे यूथ कांग्रेस चुनाव की पारदर्शिता और प्रक्रिया को लेकर बहस और तेज हो गई है। अब 8 सितंबर की शाम 7 बजे तक सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे द्वारा दिए जाने वाले जवाब पर सबकी निगाहें टिकी हैं। दोनों उम्मीदवारों का स्पष्टीकरण चुनाव कमेटी को संतुष्ट करता है या नहीं, इसी से तय होगा कि उनकी चुनावी दावेदारी आगे जारी रहेगी या संगठनात्मक चुनाव में नया मोड़ आएगा।

फिलहाल सवाल बड़ा है—क्या जवाब के बाद दोनों दावेदारों की उम्मीदवारी बहाल होगी या यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर ही बदल जाएगी?

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!