LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर 20 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास, जनकल्याण सहित दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
भ्रष्टाचार की पोल खुलते ही बौखलाया आमागोहन सचिव: निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज दबाने के लिए पत्रकार को , कहा—’कितना छापोगे?’
भ्रष्टाचार की पोल खुलते ही बौखलाया आमागोहन सचिव: निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज दबाने के लिए पत्रकार को , कहा—’कितना छापोगे?’
September 23, 2026
भ्रष्टाचार की पोल खुलते ही बौखलाया आमागोहन सचिव: निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज दबाने के लिए पत्रकार को , कहा—'कितना छापोगे?'...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के बीच अनेक साझा विषय और विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। आपसी संवाद और सहयोग को और मजबूत करते हुए इन संभावनाओं को दोनों राज्यों की जनता के हित में आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री श्री माझी से सकारात्मक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने महानदी जल विवाद के संबंध में कहा कि लंबे समय से चले आ रहे इस विषय के समाधान की दिशा में अब सकारात्मक वातावरण बना है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा, दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। केंद्र सरकार के सहयोग और दोनों राज्यों की सकारात्मक पहल से इस विषय का बहुत जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
ULLAS महा परीक्षा की तैयारियों को लेकर BEO गौरेला ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक  23 संकुलों के 74 परीक्षा
ULLAS महा परीक्षा की तैयारियों को लेकर BEO गौरेला ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक 23 संकुलों के 74 परीक्षा
September 23, 2026
ULLAS महा परीक्षा की तैयारियों को लेकर BEO गौरेला ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक 23 संकुलों के 74 परीक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!