LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

*1013 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण*

ये खबर भी पढ़ें…
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
September 22, 2026
*माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *राजस्व मंत्री श्री टंकराम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 20 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय में विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराकर समय पर उपचार सुनिश्चित करना रहा। मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 1013 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। इनमें हृदय रोग के 44, किडनी रोग के 20, शिशु रोग के 128, स्त्री रोग के 11, मेडिसिन के 300, हड्डी रोग के 74, नेत्र रोग के 150, टीबी के 46 तथा अन्य रोगों के 240 मरीज शामिल रहे। शिविर में गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श के साथ आवश्यक उपचार तथा आगे की चिकित्सा सुविधा के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

           सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, समय पर रोगों की पहचान करने तथा उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।शिविर में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह पैकरा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
September 22, 2026
कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय कांग्रेस पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!