LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरे राष्ट्रप्रेम और सेवा के रंग

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरे राष्ट्रप्रेम और सेवा के रंग

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा और नेवसा में ‘रंगोली राष्ट्र भारत मंडल’ का आकर्षक प्रदर्शन

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर जिले में “रंगोली राष्ट्र भारत मंडल” का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के सहयोग से जिले के तीनों एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों-डोंगरिया, लाटा और नेवसा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता, सेवा और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए विविध रंगों से आकर्षक रंगोलियां सजाईं। रंगोलियों में राष्ट्र की एकता-अखंडता, सेवा भावना, देशप्रेम, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत की संकल्पना को कलात्मक रूप से अभिव्यक्त किया गया। रंगों से सजे भारत मंडल ने जहां देश की विविधता को प्रदर्शित किया, वहीं “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को भी जीवंत किया।

          कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें शिक्षा के साथ सेवा, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस रचनात्मक गतिविधि ने विद्यार्थियों में छिपी कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ ही सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!