LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कैशलेस चिकित्सा योजना को कैबिनेट की मंजूरी, आलोक शुक्ला ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

कैशलेस चिकित्सा योजना को कैबिनेट की मंजूरी, आलोक शुक्ला ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026।

छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित कैशलेस चिकित्सा योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है। इस निर्णय पर प्रदेश संगठन सचिव एवं रायपुर संभाग प्रभारी आलोक शुक्ला ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आलोक शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शासकीय कर्मचारी संगठन पिछले कई वर्षों से कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग कर रहे थे। कैबिनेट के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना लागू होने से कर्मचारियों को इलाज के दौरान आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह फैसला कर्मचारी हित में सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर तत्काल निलंबन!
शिक्षक पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर तत्काल निलंबन!
October 30, 2026
शिक्षक पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर तत्काल निलंबन! मरवाही के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी आपात परिस्थितियों में कर्मचारियों और उनके परिवारों को उपचार के लिए आर्थिक व्यवस्था करने की चिंता से राहत मिलना महत्वपूर्ण है। इस योजना से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार का पुनः आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि योजना का क्रियान्वयन जल्द किया जाएगा, ताकि प्रदेश के पात्र शासकीय कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारजनों को इसका लाभ मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! दो आयुष्मान ऑपरेटरों की बर्खास्तगी के निर्देश, 
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! दो आयुष्मान ऑपरेटरों की बर्खास्तगी के निर्देश, 
October 30, 2026
आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! दो आयुष्मान ऑपरेटरों की बर्खास्तगी के निर्देश,  गौरेला पेंड्रा मरवाही -...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!