
FTO जनरेट, फिर भी भुगतान लंबित क्यों ! VB-G RAM-G के निर्माण कार्यों का भुक्तान 1-2 महीने से अटका, दीपावली से पहले भी नहीं मिली राहत..!
मरवाही। जनपद पंचायत मरवाही क्षेत्र में VB-G RAM-G योजना के तहत कराए गए विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। हैरानी की बात यह है कि कई कार्यों के भुगतान के लिए FTO (Fund Transfer Order) जनरेट होने के बावजूद पिछले एक से दो महीने से संबंधित श्रमिकों एवं कार्य एजेंसियों के बैंक खातों में राशि नहीं पहुंची है।

दीपावली सामने, लेकिन राशि के लिए इंतजार!
दीपावली जैसे बड़े त्योहार के ठीक पहले भुगतान नहीं मिलने से योजना के तहत काम संबंधित कार्य एजेंसियों की आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। जिन लोगों ने विकास एवं निर्माण कार्यों को पूरा करने में अपनी मेहनत और पूंजी लगाई, वे अब अपनी ही बकाया राशि के लिए इंतजार करने को मजबूर हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब भुगतान प्रक्रिया में FTO तक जनरेट हो चुका है, तो आखिर राशि खातों में पहुंचने में इतनी देरी क्यों हो रही है? क्या भुगतान तकनीकी प्रक्रिया में अटका है या विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई लंबित है?
जिला पंचायत स्तर पर अटकी भुगतान की अगली प्रक्रिया?

अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या जनपद पंचायत मरवाही से FTO की प्रक्रिया पूरी कर भुगतान के लिए जिला पंचायत स्तर पर भेज दी गई है? यदि हां, तो आगे की प्रक्रिया में देरी क्यों हो रही है? जनपद पंचायत से जिला पंचायत और फिर भुगतान की अंतिम प्रक्रिया तक फाइल आखिर किस स्तर पर अटकी हुई है?
कार्य पूर्ण होने और FTO जनरेट होने के बाद भी एक-दो महीने तक भुगतान का इंतजार क्यों करना पड़ रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भुगतान की नियमित निगरानी नहीं की जा रही है? निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद कार्य एजेंसियों को उनके बकाया राशि के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा?
जिला पंचायत सीईओ से संपर्क का प्रयास, नहीं मिला जवाब..!
इस संबंध में भुगतान की वास्तविक स्थिति, FTO की वर्तमान स्थिति और भुगतान में हो रही देरी का कारण जानने के लिए जिला पंचायत सीईओ से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
अब जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले में तत्काल संज्ञान लेकर भुगतान की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जाए और स्पष्ट किया जाए कि राशि किस स्तर पर लंबित है तथा संबंधित श्रमिकों एवं कार्य एजेंसियों को बकाया भुगतान कब तक मिलेगा?















