
जनजातीय गौरव दिवस पर 17 नवंबर को दानीकुंडी में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम,
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर 17 नवंबर, मंगलवार को जिले के मरवाही विकासखंड अंतर्गत ग्राम दानीकुंडी के क्रिकेट मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में मरवाही विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सहित जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जनपद पंचायत मरवाही अध्यक्ष जानकी खुसरो, जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, जनपद पंचायत पेंड्रा अध्यक्ष हेमकुंवर अजीत श्याम, नगर पालिका परिषद गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे, नगर पालिका परिषद पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जालान तथा नगर पंचायत मरवाही अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम में जिले के जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।
जिला प्रशासन एवं आदिवासी विकास विभाग ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
















