LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित,

विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित,

ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने, जल संरक्षण और श्रममूलक कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर

ये खबर भी पढ़ें…
डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 21 नवंबर से, 8 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला; विजेता को मिलेंगे 61 हजार रुपये
डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 21 नवंबर से, 8 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला; विजेता को मिलेंगे 61 हजार रुपये
November 19, 2026
डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 21 नवंबर से, 8 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला; विजेता को मिलेंगे 61...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 20 नवंबर 2026। विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को आदिवासी विकास विभाग के परियोजना सभा कक्ष में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कलेक्टर विजय दयाराम के. एवं जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे की उपस्थिति में जिला और जनपद स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों, तकनीकी प्रक्रियाओं और कार्यों के बेहतर संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विकसित ग्राम पंचायत प्लान, लंबित देयताएं, जीएसटी, एफटीओ, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण, सिक्योर, ई-मेजरमेंट बुक संधारण एवं भू-ग्राम पोर्टल सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा आजीविका डबरी, नवा तरिया, सुध्घर बाड़ी, धार-अपार अभियान, भर्ती नियमों तथा आगामी चार माह में किए जाने वाले प्राथमिकता के कार्यों को लेकर भी मार्गदर्शन दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
November 19, 2026
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर बोले- गांवों की वास्तविक जरूरतों के आधार पर तैयार करें कार्ययोजना

कार्यशाला में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने ग्राम पंचायत विकास योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ययोजना तैयार करते समय गांवों की वास्तविक जरूरतों और स्थानीय परिस्थितियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में मरम्मत संबंधी कार्यों को शामिल करने, अधिक से अधिक श्रममूलक कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा जल संरक्षण के लिए तालाब निर्माण एवं वाटर रिचार्ज से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले– बिजली, स्वास्थ्य और सड़क हर मोर्चे पर फेल है सरकार
गौरेला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले– बिजली, स्वास्थ्य और सड़क हर मोर्चे पर फेल है सरकार
November 21, 2026
गौरेला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले– बिजली, स्वास्थ्य और सड़क हर मोर्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए सुनियोजित तरीके से काम किया जाए। गांवों की मूलभूत समस्याओं को चिन्हांकित कर उनके समाधान के अनुरूप कार्यों का चयन किया जाए। किसानों को खेतों तक आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए धरसा रोड निर्माण को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित अनुपात का विशेष ध्यान रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हो सके।

कार्यशाला में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, लेखा प्रभारी, तकनीकी सहायक तथा विभिन्न क्रियान्वयन एजेंसियों के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!