LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पौधारोपण और खरपतवार उन्मूलन घोटाले का मामला पहुंचा विधानसभा वनमंत्री से पालितानाखार व रामपुर विधायक ने किए सवाल

रायपुर : कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में पौधा रोपण घोटले का मामला विधानसभा पहुंच गया है। रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने डैम निर्माण, पौधा रोपण व कब्जा के संबंध में वन मंत्री केदार कश्यप से जानकारी मांगी है। पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम ने केंपा मद में 2 साल में किए खर्च व शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है। दोनों ही वनमंडल में खर पतवार की सफाई करने 51.12 लाख खर्च होना बताया है। विधायक मरकाम ने वन मंत्री से पूछा कि कटघोरा वनमंडल में वर्ष 2022-23 से जून 2024 तक केंपा मद में कितनी राशि किन-किन कार्यों में खर्च की है। इसकी वर्ष वार जानकारी दें। कैंपा मद से प्राप्त राशि खर्च करने मापदंड किया है। राशि व्यय करने का क्या प्रावधान है। खर पतवार उन्मूलन में कितनी राशि है, जो शिकायत मिली है, उस पर क्या कार्यवाही की गई है। इसी के जवाब में वन मंत्री ने 51.12 लाख खरपतवार हटाने में ही खर्च करने की जानकारी दी है। रामपुर विधायक राठिया ने कोरबा और कटघोरा वनमंडल में वर्ष 2020 से 2023 तक डैम निर्माण, तालाब पहुंच मार्ग, पुल-पुलिया,मकन निर्मांण की जानकारी बीटवार मांगी है। इसके अलावा कटघोरा वनमंडल में कितने हेक्टेयर जमीन पर पौधा रोपण किया है। इसकी भौतिकी स्थिति क्या है, झसकी जानकारी मांगीहै। इस पर वन मंत्री ने 2789 हेक्टेयर में पौधा रोपण करना बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!