LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

नशा मुक्ति अभियान के तहत मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, एक दुकान को किया गया सील,,

नशा मुक्ति अभियान के तहत मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, एक दुकान को किया गया सील,,

सौरभ साहू/कोरिया बैकुंठपुर,में नशा मुक्ति अभियान के तहत नारकोटिक और साइकोट्रोपिक दवाइयों के क्रय-विक्रय पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से आज औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बैकुंठपुर शहर में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उत्तम फार्मा, आर. के. मेडिकल एजेंसी, विजय मेडिकल स्टोर, आकाश मेडिकल स्टोर, और कुमार मेडकोस सहित अन्य दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण में अधिकांश दुकानों में नारकोटिक्स और साइकोट्रोपिक दवाइयों के दुरुपयोग के कोई प्रमाण नहीं मिले। हालांकि, आर. के. मेडिकल एजेंसी, बैकुंठपुर और आकाश मेडिकल स्टोर, प्रेमाबाग में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत कुछ अनियमितताएं पाई गईं। इन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।। इसके अलावा, विजय मेडिकल स्टोर, प्रेमाबाग में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के कारण उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया और दुकान में दवाइयों की बिक्री रोक दी गई। सभी संबंधित दुकानों को अपने वैध दस्तावेजों और प्रतिउत्तर के साथ शीघ्र ही उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय, जिला कोरिया में प्रस्तुत होने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच टीम में सहायक औषधि नियंत्रक श्री संजय कुमार नेताम, श्री विकास लकड़ा, और श्री आलोक मिंज सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। यह अभियान जिले में नशे के दुरुपयोग को रोकने के लिए की गई सख्त कार्रवाई का हिस्सा है।

ये खबर भी पढ़ें…
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
September 12, 2026
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न 27 सितंबर को आयोजित होगी उल्लास कार्यक्रम की महा-परीक्षा,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!