LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

लम्बित मांग : प्रदेश स्तरीय समस्त खाद्य निरीक्षक, सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य अधिकारी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 2 अक्टूबर को

लम्बित मांग : प्रदेश स्तरीय समस्त खाद्य निरीक्षक, सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य अधिकारी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 2 अक्टूबर को….

रायपुर:-छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के कार्यकारणी बैठक के में लिए गए निर्णय अनुसार प्रदेश के समस्त खाद्य निरीक्षक, सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य अधिकारी दिनांक 01.10.2024 को अपनी लंबित मांगो के त्वरित निराकरण हेतु एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे एवं दिनांक 02.10.2024 को रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रर्दशन करेंगें। छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा शासन के समक्ष निम्नानुसार मांग रखी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
November 19, 2026
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाद्य निरीक्षकों एवं सहायक खाद्य अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर किया जाए।
सहायक संचालक (खाद्य अधिकारी) के पद पर पदोन्नती एवं सीधी भर्ती के अनुपात को पूर्व की भांति 75 प्रतिशत 25 प्रतिशत किया जाए।
सहायक संचालक (खाद्य अधिकारी) के रिक्त पदों में से 7 प्रतिशत पद अधीक्षक संचालनालय की पदोन्नती से भरे जाने के प्रावधान को निरस्त किया जाए।
राशनकार्डधारियों को वितरण हेतु सही मात्रा में खाद्यान्न आबंटन जारी किया जाए व खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की जटिलताओं को दूर कर आवश्यक सुधार करने की मांग की गई।
उक्त मांगों पर शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए खाद्य विभाग के मैदानी अमलों द्वारा उपरोक्तानुसार एक दिवसीय समूहिक अवकाश एवं धरना प्रर्दशन किया जा रहा है। एक दिवसीय धरना के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों से समस्त खाद्य निरीक्षक, सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य अधिकारी दिनांक 02.10.2024 को निर्धारित धरना स्थल रायपुर में एकत्रित होगें

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित,
विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित,
November 20, 2026
विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने, जल संरक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!