LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

GPM जिला स्तर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ की बैठक मे क़ई मुद्दों पर हुआ चर्चा पत्रकारों को क़ई पदों का दिए दायित्व।

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ GPM पत्रकार संघ के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्तर पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक इंदिरा गार्डन मे कार्यक्रम हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष प्रशांत डेनियाल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा पांडेने संयुक्त रूप से किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारीकियों से विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सरकार व आम जनता के मध्य एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों की स्वयं श्रम भूमिका के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में निर्भीक, निष्पक्ष व अडिग रहने आदि विषय पर जोर दिया गया। जिसमें सभी ने एक स्वर मे संघ के संगठन की मजबूती पर सहमति प्रदान की। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि दीपावली के बाद आगामी बैठक में संघ के प्रदेश इकाई का बैठक मे पदाधिकारीओ का गठन किया जाएगा। तब तक के लिए जिला स्तर संघ की गतिविधि व अग्रेतर कार्रवाई के लिए सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष प्रशांत डेनियाल व जिला उपाध्यक्ष अरविन्द बनफ़र व जिला संरक्षक रितेश गुप्ता, सचिव विकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनमोल गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी मिथलेश आयम को सर्व सहमति से पद का दायित्व सौंपा गया है। सदस्य तपेश्वर चंद्रा, शुभम गुप्ता, रामा राठौर भी कार्यक्रम मे उपस्थित थे बता दे की आगामी प्रदेश स्तर की कार्यक्रम रतनपुर मे रखा गया है जहाँ और अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जायेगा और संघ की आगामी योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
June 24, 2026
*वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* रायपुर, 24...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!