LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पंचायत में भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट की सख्त कार्रवाई – सरपंच पर जांच की सिफारिश

पंचायत में भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट की सख्त कार्रवाई – सरपंच पर जांच की सिफारिश,,,

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उपसरपंच तूफान सिंह द्वारा की गई शिकायत पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। ग्राम पंचायत सेमरा के सरपंच गजमति भानु के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत पर की गई जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद हाईकोर्ट ने मामले में तेजी से कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट में दायर याचिका के मुताबिक, उपसरपंच ने सरपंच पर पंचायत के कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और वित्तीय गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। जांच में इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट को अनुमोदित कर अनुच्छेद 92 और 40 के तहत कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बावजूद, जांच रिपोर्ट पर कोई कदम नहीं उठाया गया।

न्यायाधीश पार्थ प्रतीम साहू ने मामले की सुनवाई करते हुए एसडीओ (राजस्व), पेंड्रारोड को निर्देश दिए कि वे 12 अप्रैल 2024 की जांच रिपोर्ट पर कानून के तहत उचित कार्रवाई कर छह हफ्तों के भीतर निर्णय लें। कोर्ट के इस आदेश से प्रशासन में हड़कंप मच गया है, और इसे पंचायतों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस फैसले पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। सेमरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि यह कदम पंचायतों में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!