LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

राकेश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष,पीयूष गुप्ता बने राष्ट्रीय सचिव कर्मचारी हित के मुद्दों पर बनी राष्ट्रीय टीम ,,,,,,,सभी राज्य हुए एक साथ

राकेश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष,पीयूष गुप्ता बने राष्ट्रीय सचिव
कर्मचारी हित के मुद्दों पर बनी राष्ट्रीय टीम ,,,,,,,सभी राज्य हुए एक साथ

रायपुर:-कर्मचारियों के अलग-अलग मुद्दों को लेकर जहां देश के प्रत्येक राज्यों में कर्मचारियों का अलग संगठन बना हुआ है और उनका विरोध समय-समय पर होता रहा है वहीं अब कर्मचारियों का एक संगठन कर्मचारी हित के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रहा है जिसमें आज एक बड़ी बैठक की गई। आज की इस बैठक में देश के कई राज्यों के कर्मचारी जुड़ते नजर आए जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार ,राजस्थान हरियाणा और पंजाब के साथियों ने शिरकत की,जिसमें संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी देते हुए सर्वसम्मति से राकेश सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ से,पवन खरे को राष्ट्रीय महासचिव मध्यप्रदेश से,राष्ट्रीय संयोजक नीरज आनंद बिहार से,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,विनोद सिंह बस्तर से ,राष्ट्रीय सचिव पीयूष गुप्ता छत्तीसगढ़,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश नेगी छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कविता साहू मध्यप्रदेश को दी गई,आप सभी को बता दें कि आज की इस बैठक में पूरे देश के कर्मचारी के हित को ध्यान में रखते हुए यह चर्चा की गई कि जिस प्रकार देश में एक देश एक चुनाव ,एक देश एक पाठ्यक्रम की बात हो रही है ठीक इसी प्रकार देश में एक देश एक वेतनमान अर्थात केंद्रीय वेतनमान देश के समस्त राज्यों के कर्मचारियों के लिए लागू किया जाना चाहिए वहीं दूसरी मांग देश के समस्त कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए प्राथमिक मांग मेडिकल कैशलेस की सुविधा प्रदान करने की मांग रखी गई जिसमें देश के चुनिंदा अस्पताल एवं प्रत्येक प्रदेश के मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटलों में स्वास्थ्य की सुविधा मेडिकल कैशलेस के माध्यम से फ्री की जाए जिसमें मानव शरीर में होने वाली प्रत्येक बीमारी का इलाज हो सके,अगली मांग उन महिला कर्मचारियों के लिए रखी गई जिन्हें स्वास्थ्य विभाग में या अन्य विभागों में कैडर के नाम पर कम वेतनमान दिया जा रहा है ऐसे महिला कर्मचारी के लिए 2018 में जो कैडर बदल दिया गया उन कैडर को पुनः वापस करने की मांग पूरे देश में रखी गई आज की इस बैठक में यह तय किया गया की बहुत ही जल्द देश के अन्य राज्यों के साथियों को हम कर्मचारी हित की इन मांगों में जोड़ते हुए सरकार से मांग करेंगे और बहुत ही जल्द आंदोलन के माध्यम से आम कर्मचारियों तक इस मांग को पहुंचाएंगे। संपूर्ण जानकारी राष्ट्रीय सचिव पीयूष गुप्ता ने दी।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीण रोजगार, आजीविका और बायोगैस को बढ़ावा, 4000 करोड़ की नई योजना को मंजूरी
कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीण रोजगार, आजीविका और बायोगैस को बढ़ावा, 4000 करोड़ की नई योजना को मंजूरी
June 23, 2026
कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीण रोजगार, आजीविका और बायोगैस को बढ़ावा, 4000 करोड़ की नई योजना को मंजूरी रायपुर, 23...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!