LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन जीपीएम जिले के 6121 गरीब परिवारों का गृह प्रवेश कराकर उन्हें पक्के मकान का दिया उपहार

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन जीपीएम जिले के 6121 गरीब परिवारों का गृह प्रवेश कराकर उन्हें पक्के मकान का दिया उपहार

ये खबर भी पढ़ें…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय
June 27, 2026
*आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्र और चेटीचंद के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ को ऊर्जा, ईधन, गैस, रेल्वे, सड़क, शिक्षा और आवास की 33 हजार 700 करोड़ से अधिक रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी। श्री मोदी ने मोहभट्ठा ग्राउंड बिल्हा बिलासपुर में आयोजित मेगा इवेंट में कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबा कर विकास परियोजनाओं को प्रारंभ, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्री मोदी ने सबके लिए आवास के सपने को साकार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ के 3 लाख ग्रामीण परिवारों को सामूहिक गृह प्रवेश कराया। साथ ही सांकेतिक रूप से कबीरधाम, जशपुर एवं बीजापुर के एक एक हितग्राहियों को खुशियों की चाबी भेंट किए। इस आवास योजना में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 6121 हितग्राही शामिल हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी को आश्रय देना पुण्य माना जाता है। छत्तीसगढ़ के लोगों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया। हमने उनके भरोसे और सपने को साकार किया है। उन्होंने सभी परिवारों को एक नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ की विकास को और गति मिलेगी। छत्तीसगढ़ संसाधनों से भरपूर है। छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक रेल, बिजली, नेट कनेक्टिवी, शिक्षा, स्वास्थ आदि का विस्तार होने से यहां की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल रही है। श्री मोदी ने विकास कार्यों के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य के नेतृत्व में जीपीएम जिले में नवनिर्मित पीएम आवासों में रंगोली, साज-सज्जा, दीप प्रज्ज्वलित कर पारंपरिक रीति रिवाजों से हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। गृह प्रवेश कार्यक्रमों के सुचारू संचालन तथा निगरानी के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना के साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
June 27, 2026
*जिले की मेधावी छात्रा आकृति साहू ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट, उत्कृष्ट उपलब्धि पर मिली बधाई गौरेला पेंड्रा मरवाही,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!