LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जीपीएम पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान 500 से अधिक ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जीपीएम पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान
500 से अधिक ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 26 जून 2025 —
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति पखवाड़ा अभियान के तहत थाना गौरेला पुलिस द्वारा ग्राम गिरवर, कोरजा, गांगपुर, टिकरकला एवं हर्री में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अभियान का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मरवाही श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ सशक्त संदेश देते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई और स्वस्थ, सुखी एवं संयमित जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम से लगभग 500 से अधिक ग्रामीणों ने लाभ लिया।

जीपीएम पुलिस ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
August 12, 2026
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भाजपा मंडल सेमरा की संगठनात्मक बैठक जिले की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!