LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

खबर का हुआ बड़ा असर: खोलीपारा-झेझरीपारा में अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 300 ट्रिप रेत जब्त जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

खबर का हुआ बड़ा असर: खोलीपारा-झेझरीपारा में अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 300 ट्रिप रेत जब्त

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
April 24, 2026
जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर। बेलगहना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहीकछार के आश्रित मोहल्ला खोलीपारा और झेझरीपारा में अवैध रेत भंडारण पर प्रकाशित समाचार का बड़ा असर हुआ है। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए करीब 300 ट्रिप ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त कर ली है।

खनिज विभाग की टीम ने करहीकछार, रतखंडी, खोलीपारा, झेझरीपारा और केकराडीह क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खोलीपारा, झेझरीपारा और केकराडीह में अलग-अलग 14 स्थानों पर अवैध रेत का भंडारण मिला। पूछताछ करने पर किसी ने रेत के स्वामित्व की जानकारी नहीं दी। ग्रामीणों ने बताया कि रेत का भंडारण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद खनिज विभाग ने इसे अवैध भंडारण मानते हुए रेत को जब्त कर लिया। जब्त रेत को ग्राम कोटवार मुक्ता मणि मानिकपुरी के सुपुर्द कर दिया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध रेत, गिट्टी, मिट्टी और मुरुम के उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इस अवैध रेत भंडारण पर जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी द्वारा समाचार प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में रेत जब्त कर यह संदेश दिया है कि जिले में अवैध उत्खनन व भंडारण करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
53.44 लाख की 2 KM सड़क बनते ही उखड़ी! PMGSY में खुला भ्रष्टाचार? जिम्मेदार मौन”
53.44 लाख की 2 KM सड़क बनते ही उखड़ी! PMGSY में खुला भ्रष्टाचार? जिम्मेदार मौन”
April 25, 2026
“53.44 लाख की 2 KM सड़क बनते ही उखड़ी! PMGSY में खुला भ्रष्टाचार? जिम्मेदार मौन” गौरेला पेंड्रा मरवाही - प्रधानमंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!