LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

दस्तावेज में कूटरचना, फर्जी दस्तावेजों से बीईओ का पद हासिल शिक्षा विभाग में फर्जी वाड़ा के बड़ा भंडाफोड़

दस्तावेज में कूटरचना,
फर्जी दस्तावेजों से बीईओ का पद हासिल

शिक्षा विभाग में फर्जी वाड़ा के बड़ा भंडाफोड़

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर:-शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। डीपीआई का फर्जी लेटर के सहारे बीईओ को ज्वाइनिंग दे दिये जाने के बाद हड़कंप मच गया है। बीईओ पद से सस्पेंड हुए व्याख्याता दयाल सिंह ने एक साल पुराने पत्र के आधार पर ज्वाइनिंग ले ली। आरोप है कि बीईओ दयाल सिंह फर्जी लेटर लेकर डीईओ कार्यालय पहुंचा और बताया कि सरकार ने उन्हें बीईओ के पद पर ज्वाइनिंग का निर्देश दिया है। इधर, डीईओ ने भी बिना जांचे ही बीईओ को ज्वाइनिंग का आदेश दे दिया।


लेकिन बाद में जब लेटर की सच्चाई सामने आयी, तो डीईओ के तोते उड़ गये। आनन फानन मे ज्वानिंग को निरस्त किया गया, वहीं मामले में कार्रवाई की बात कही जा रही है।पूरा मामला कवर्धा के बोड़ला बीईओ से जुड़ा है। दुर्व्यवहार सहित अन्य आरोप के मामले में बीईओ दयाल सिंह को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था। 15 जून को निलंबित बीईओ ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जहां से उन्हें राहत मिल गयी।हालांकि बीईओ को सस्पेंशन से सरकार ने बहाल तो कर दिया, लेकिन बीईओ नहीं बनाया। ऐसे में दयाल सिंह ने फर्जीवाड़ा की साजिश रजी और बीईओ बनाने के पुराने आदेश के आधार पर ज्वाइनिंग कर दिया। आपको याद होगा कि पिछले दिनों ही राज्य सरकार ने खुद ही हाईकोर्ट में कहा था कि व्याख्याता को बीईओ बनने की पात्रता नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!