LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार,झाड़ियों में मिला था मृतिका का शव, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार,झाड़ियों में मिला था मृतिका का शव, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

गौरेला पेंड्रा मरवाही – थाना गौरेला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंजनी में झाड़ियों में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना गौरेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया तथा घटना की जांच प्रारंभ की गई। मृतिका की पहचान श्रीमती लक्ष्मी कुमारी, पति सुमित कुमार यादव, निवासी रूपौली, थाना रूपौली, जिला पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास योजना की शिकायत पर ‘स्पेशल क्लोजर’ से उठे सवाल, बिना अंतिम जांच शिकायत बंद करने का आरोप
आवास योजना की शिकायत पर ‘स्पेशल क्लोजर’ से उठे सवाल, बिना अंतिम जांच शिकायत बंद करने का आरोप
September 13, 2026
आवास योजना की शिकायत पर ‘स्पेशल क्लोजर’ से उठे सवाल, बिना अंतिम जांच शिकायत बंद करने का आरोप मृत हितग्राही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना गौरेला पुलिस के द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी पतासाजी का निर्देश दिया गया ।

पुलिस विवेचना में सामने आया कि घटना दिनांक 09/09/2026 को रात्रि करीब2/00 बजे आरोपी सुमित कुमार यादव पिता अरविंद प्रसाद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी रूपौली यादव टोला, थाना रूपौली, जिला पूर्णिया (बिहार), हाल मुकाम अंजनी ने जब अपनी पत्नी को रूम में नही होना पाया तब आसपास ढूंढने पर पत्नी के परिचित जितेन्द्र मंडल के साथ आपत्तिजनक परिस्थिति में देखने के बाद आरोपी पति गुस्से में आकर जितेन्द्र मंडल को मारने के लिए दौड़ाया तब जितेन्द्र मंडल आरोपी को देखकर भाग गया, आरोपी की पत्नी के द्वारा विवाद कर झूमाझटकी करने लगी तब आरोपी लोहे के चाकू से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद मृतिका का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। जेपी एग्रोटेक के मजदूरों द्वारा झाड़ियों में शव पड़े होने की जानकारी दिए जाने पर पुलिस को घटना की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। परन्तु आरोपी पति पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए एवं पुलिस को गुमराह करने के लिए गलत कथन दिया था।बाद में
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा घटना के संबंध में विभिन्न पहलुओं से जांच की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति सुमित कुमार यादव की घटना में संलिप्तता पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रवादी मंच ‘टीम हल्ला बोल’ ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
राष्ट्रवादी मंच ‘टीम हल्ला बोल’ ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
September 13, 2026
राष्ट्रवादी मंच 'टीम हल्ला बोल' ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राष्ट्रवादी मंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 395/2026, धारा 103(1), 238(ख) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्रकरण में विवेचना जारी है तथा घटना से संबंधित अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों का संकलन कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सागौन की अवैध कटाई पर कार्रवाई के बाद भी उठे सवाल, रतनपुर वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों में नाराजगी
सागौन की अवैध कटाई पर कार्रवाई के बाद भी उठे सवाल, रतनपुर वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों में नाराजगी
September 14, 2026
सागौन की अवैध कटाई पर कार्रवाई के बाद भी उठे सवाल, रतनपुर वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों में नाराजगी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!