LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 2 जेसीबी, 3 ट्रैक्टर और टिप्पर जप्त, जिले में मचा हड़कंप

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 2 जेसीबी, 3 ट्रैक्टर और टिप्पर जप्त, जिले में मचा हड़कंप

गौरेला पेंड्रा मरवाही – जिला खनिज विभाग ने अवैध रेत और मुरुम उत्खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए खनन माफियाओं पर जोरदार शिकंजा कसा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद सक्रिय हुए जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीन, 3 ट्रैक्टर और 1 टिप्पर वाहन को जप्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन कारोबार से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बन गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
वित्तीय अनियमितता मामले में गुरसिया सरपंच निलंबित, शिकायत पर एसडीएम मनोज बंजारे की बड़ी कार्रवाई
वित्तीय अनियमितता मामले में गुरसिया सरपंच निलंबित, शिकायत पर एसडीएम मनोज बंजारे की बड़ी कार्रवाई
July 10, 2026
मिथलेश आयम की रिपोर्ट, कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा :- कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच हेमलता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार लंबे समय से जिले के कई क्षेत्रों में खुलेआम रेत और मुरुम का अवैध उत्खनन तथा परिवहन किया जा रहा था। शिकायतों के लगातार बढ़ने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और खनिज विभाग की टीम को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के अलग-अलग इलाकों में अचानक दबिश देकर अवैध कारोबार में लगे वाहनों को धर दबोचा।

कार्रवाई के दौरान टिकरकला क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त एक जेसीबी मशीन को पकड़ा गया। वहीं रूमगा क्षेत्र में बिना अनुमति खनिज परिवहन करते पाए जाने पर एक टिप्पर और एक ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया। इसके अलावा कोटमी क्षेत्र में मुरुम का अवैध उत्खनन करते हुए एक और जेसीबी तथा ट्रैक्टर वाहन को रंगे हाथों पकड़ा गया। खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन में शामिल एक अन्य ट्रैक्टर वाहन पर भी बड़ी कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़ें…
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
July 11, 2026
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने जारी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन की इस सख्ती से साफ संकेत मिल गए हैं कि अब जिले में अवैध खनन माफियाओं की मनमानी नहीं चलेगी। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर रात के अंधेरे में लंबे समय से अवैध उत्खनन का खेल जारी था, जिससे शासन को भारी राजस्व नुकसान हो रहा था। लगातार हो रहे अवैध खनन से पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही थी, लेकिन अब प्रशासन ने ऐसे तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का फैसला कर लिया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जप्त किए गए सभी वाहन स्वामियों के खिलाफ खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), 21(5) एवं 23(क) के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित अर्थदंड और समझौता राशि जमा किए बिना किसी भी वाहन को नहीं छोड़ा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटा के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप गांव-गांव घूम कर रहे खुले आम इलाज और जिंदगी के साथ खिलवाड़
कोटा के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप गांव-गांव घूम कर रहे खुले आम इलाज और जिंदगी के साथ खिलवाड़
July 12, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर। जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में जिलेभर में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ और भी व्यापक अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में भय का माहौल है, वहीं आम नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी,आदित्य मानकर — सहायक खनिज अधिकारी,सुजीत कंवर — खनिज निरीक्षक,शिवकुमार लहरे — खनिज सिपाही,सतीश साहू — नगर सैनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!