झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर
कोरबा: भाजयुमो मंडल पदाधिकारियों की घोषणा, दीपक सिंह राजपूत बने पाली मंडल महामंत्री

कोरबा/पाली: भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के विभिन्न मंडलों की कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस सूची में पाली मंडल से युवा नेता दीपक सिंह राजपूत को महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।दीपक सिंह राजपूत को संगठन द्वारा यह अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद पाली मंडल के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नवनियुक्त महामंत्री को समर्थकों, युवाओं और शुभचिंतकों द्वारा हर ओर से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के उपरांत, दीपक सिंह राजपूत ने प्रदेश, जिला एवं मंडल के समस्त शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने संगठन द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरने और युवाओं को एकजुट कर पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की बात कही।
ये खबर भी पढ़ें…

शिक्षा विभाग की मनमानी पर हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक! व्याख्याता की कार्यमुक्ति पर रोक, सचिव से लेकर डीईओ तक जवाब तलब
August 1, 2026
युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका! व्याख्याता की कार्यमुक्ति पर लगी रोक, शिक्षा विभाग से मांगा जवाब रिक्त पद की...















