LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

पुलिस डॉग ‘विमला’ बनी जीवनरक्षक: 10 किलोमीटर सर्च कर दो दिन से लापता व्यक्ति को घने जंगल से किया बरामद

पुलिस डॉग ‘विमला’ बनी जीवनरक्षक: 10 किलोमीटर सर्च कर दो दिन से लापता व्यक्ति को घने जंगल से किया बरामद

बिलासपुर:- चौकी बेलगहना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी और डॉग स्क्वाड की सूझबूझ से दो दिन से लापता व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस पूरे अभियान में पुलिस डॉग ‘विमला’ ने अहम भूमिका निभाते हुए लगभग 10 किलोमीटर तक सर्च कर अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति तक पुलिस टीम को पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान
जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान
July 9, 2026
जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य शासन ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खेत जाने के बाद नहीं लौटा घर, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डांडबछाली निवासी अरुण सिंह सिदार ने 21.02.2026 को चौकी बेलगहना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके चाचा तरुण सिदार (48 वर्ष), पिता कुंजराम सिदार, 19.02.2026 की सुबह ग्राम तुलुफ स्थित अपने खेत जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि घटना दिनांक को उन्हें भक्तनारायण, सूरज सिंह, बलराम सिदार और शत्रुहन सिदार के साथ खेत में शराब पीते हुए अंतिम बार देखा गया था। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।परिवार ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की, जिस पर चौकी बेलगहना में गुम इंसान कायम कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
July 10, 2026
*सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण* *मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चला सघन सर्च अभियान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (कोटा) श्रीमती नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
अपराधियों को चेतावनी, पुलिस को सख्त संदेश” : डीजीपी अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई पर जोर
अपराधियों को चेतावनी, पुलिस को सख्त संदेश” : डीजीपी अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई पर जोर
July 10, 2026
"अपराधियों को चेतावनी, पुलिस को सख्त संदेश" : डीजीपी अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटनास्थल के आसपास सघन तलाश के दौरान पुलिस को तरुण सिदार की टोपी और चप्पल बरामद हुई। साथियों से पूछताछ की गई, लेकिन वे अत्यधिक नशे की स्थिति में होने के कारण स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर से डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया। डॉग ‘विमला’ ने 10 किलोमीटर ट्रैक कर पहुंचाया जंगल तक डॉग स्क्वाड की सदस्य ‘विमला’ ने बरामद वस्तुओं को सूंघकर सर्च शुरू किया और लगातार लगभग 10 किलोमीटर तक रास्ता ट्रैक करती हुई पुलिस टीम को पहाड़बछाली के घने जंगलों तक ले गई।

जंगल के भीतर तरुण सिंह सिदार अचेत अवस्था में मिले। पुलिस ने तत्काल उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण वे नशे की हालत में भटककर जंगल में चले गए थे और 19 फरवरी की रात से ही भूखे-प्यासे जंगल में पड़े रहे।

समय रहते टली बड़ी अनहोनी

यदि पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम समय पर उन्हें बरामद नहीं करती, तो जंगल में अचेत अवस्था, भूख-प्यास और वन्य जोखिमों के कारण कोई भी गंभीर घटना घट सकती थी।

चौकी बेलगहना पुलिस की सक्रियता और डॉग ‘विमला’ की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई। उल्लेखनीय है कि डॉग ‘विमला’ पूर्व में भी कई मामलों में सफलता दिला चुकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!