LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

प्रधानपाठक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता जी का भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

प्रधानपाठक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता जी का भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

धनगवां:- माध्यमिक शाला धनगवां के प्रधानपाठक श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता जी के सेवानिवृत्त होने पर शाला एवं संकुल स्तरीय भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती कमला मेश्राम (सरपंच धनगवां) एवं विशेष अतिथि श्री आर.पी. गुप्ता, श्रीमती गुप्ता, श्री सार्थक गुप्ता, श्री संतोष सोनी (बीआरसीसी गौरेला), श्रीमती निरुपमा नामदेव (प्रभारी प्राचार्य), पूर्व प्रधानपाठक श्री अमर सिंह भानू, भूतपूर्व सरपंच श्रीमती रीता सिंह सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर संकुल एवं शाला परिवार के सभी शिक्षकों द्वारा पुष्प गुच्छ, पेन, श्रीफल, शाल, सफारी पीस, मोमेंटो, डायरी, फूल की थाली भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री मनहरण सिंह पोर्ते एवं श्रीमती प्रीति गुप्ता ने विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल भावुक कर दिया। श्री गुप्ता जी का जीवन परिचय श्री राम चंद्र राठौर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

समारोह में संकुल ललाती में नवपदस्थ शिक्षकों का स्वागत एवं संकुल से स्थानांतरित शिक्षिका श्रीमती मिलास पैकरा का स्नेहिल विदाई भी किया गया। स्मृतियों को संजोने हेतु फोटो व वीडियो कवरिंग श्री आत्माराम चौधरी ने की। संचालन शिक्षक श्री रत्नेश सोनी व श्री राजकुमार पटेल ने रोचक अंदाज में किया।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर समस्त बच्चों, पालकों, अतिथियों एवं शिक्षकों के लिए विशेष भोज का आयोजन भी किया गया।

समारोह के अंत में श्री रामचंद्र राठौर द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोजक:
शाला स्टाफ, मिडिल स्कूल धनगवां।

Back to top button
error: Content is protected !!