LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर बेलगहना पुलिस की प्रहार गनपत सिंह मरावी रिपोर्ट

अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर बेलगहना पुलिस की प्रहार

गनपत सिंह मरावी रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत आगामी होली त्यौहार के मद्देनज़र अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। जिनके निर्देशानुसार अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12.03.2025 को कार्यवाही करते हुये अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर रेड कार्यवाही कर ग्राम तुलूफ में उर्मिला गोस्वामी पति रामगिरी गोस्वामी उम्र 45 वर्ष निवासी तुलूफ चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से प्लास्टिक जरिकेन में कुल 08 लीटर महुआ शराब कीमती 1600 रू. को विधिवत जप्त कर आरोपिया उर्मिला गोस्वामी के विरूद्ध धारा 34(2), 34(1)ख आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपिया उर्मिला गोस्वामी को 12.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे, ASi भारतलाल राठौर, आरक्षक ईश्वर नेताम, आर विजेंद्र कोल, महिला आर गोमती पेंन्द्रो की विशेष भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!