LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर गायत्री परिवार युवा संगठन ‘दिया’ का संकल्प: 108 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर गायत्री परिवार युवा संगठन ‘दिया’ का संकल्प: 108 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पेंड्रा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन ‘दिया डिवाइन ग्रुप’ एवं शिव सरोवर पर्यावरण मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पेंड्रा के वार्ड क्रमांक-2 स्थित शिव सरोवर रोपणी परिसर में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए 108 पौधों का रोपण किया गया तथा लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच के घेरे में घिरीं ड्यूटी रेंजर उषा सोनवानी, फिर भी हौसले बुलंद, आखिर किसके संरक्षण में सागौन की हुआ अंधाधुंध कटाई..?
जांच के घेरे में घिरीं ड्यूटी रेंजर उषा सोनवानी, फिर भी हौसले बुलंद, आखिर किसके संरक्षण में सागौन की हुआ अंधाधुंध कटाई..?
June 22, 2026
मिथलेश आयम, पसान/कटघोरा। कटघोरा वनमण्डल का अंतिम छोर इन दिनों वन विभाग के 'रक्षकों' की मेहरबानी से लकड़ी तस्करों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह आयोजन ‘दिया छत्तीसगढ़’ के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने एवं आमजन को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई। इसके बाद पौधों का विधिवत पूजन कर उपस्थित अतिथियों, संगठन के सदस्यों एवं वार्डवासियों ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से राहत पाने का सबसे प्रभावी उपाय व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन और मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ‘दिया’ संगठन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
June 22, 2026
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में ‘दिया डिवाइन ग्रुप’ के संरक्षक मथुरा सोनी ने कहा कि यदि प्रकृति और पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने पर्यावरण को केवल संसाधन नहीं बल्कि जीवन का आधार बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से प्रतिवर्ष कम से कम 10 पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

नगर पालिका पेंड्रा के उपाध्यक्ष शरद गुप्ता ने भी पर्यावरण सुरक्षा एवं जन-जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि हर नागरिक को पौधारोपण को जनआंदोलन बनाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सक सुश्री वागीशा ने कहा कि पर्यावरण हमारी अधिकांश आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। आयुर्वेद, बहुमूल्य जड़ी-बूटियों, धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं में वृक्षों और प्रकृति का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वास्तव में मानव जीवन की रक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला संयोजक, जीपीएम ‘दिया डिवाइन ग्रुप’ कंचन सिंह ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार रजक ने किया।

इस वृक्षारोपण अभियान में नगर पालिका पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान, सीएमओ अमलदीप मिंज, उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, आयुर्वेद चिकित्सक सुश्री वागीशा, संरक्षक मथुरा सोनी, जिला संयोजक कंचन सिंह, वार्ड पार्षद सेमबती कोल, पूर्व पार्षद मैकू भरिया सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, पर्यावरण मित्र मंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि “एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!