LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन व उद्घाटन : राजकुमार पाण्डेय

लंबे समय से की जा रही थी मांग, बरसात के दिनों में कीचड़ से जूझने वाले मरीजों व स्टाफ को मिलेगी बड़ी राहत

मिथलेश आयम, कोरबा/​पसान। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में लंबे समय से लंबित सीसी रोड निर्माण कार्य का आखिरकार शुभारंभ और उद्घाटन हो गया है। स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के बाद से ही यहाँ आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ द्वारा सड़क निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी। मरीजों एवं पीड़ितों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व हिंदू संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में भूमि पूजन एवं उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति :-

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान प्रभारी माधुरेखा सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय, सरपंच सुरेन्द्र तिग्गा, पूर्व सरपंच विनीता देवी तंवर, पूर्व उप सरपंच व वर्तमान पंच हीरा देवी, हरिप्रसाद पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि आनंद मित्तल, भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष जुबैर खान और पंच इब्राहीम खान शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​इसके साथ ही भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सदस्य कुशल सिंह आर्मो, बजरंग दल प्रखंड संयोजक विकास पाण्डेय, वार्ड नंबर 5 के पंच प्रतिनिधि सुदीप विश्वास, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सदस्य प्रमोद पाण्डेय, वार्ड पंच प्रतिनिधि मिंटू रजक, पूर्व पंच व हिंदू संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश साहू, हिंदू संगठन के सचिव ओम जायसवाल, पंच राजेश प्रजापति, यथार्थ मिश्रा, संतोष सिंह मरकाम, समारू रजक, मनीष यादव, गोवर्धन, सुमेर सहित हॉस्पिटल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

​आवागमन की समस्या से मिलेगी मुक्ति :- 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्षेत्रवासियों की इस पुरानी मांग पर हुई सराहनीय पहल से अब मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को परिसर के भीतर आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। पूर्व में, विशेषकर बरसात के दिनों में अस्पताल परिसर में जलजमाव और कीचड़ के कारण मरीजों को ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जो इस पक्की सड़क के बनने से पूरी तरह दूर हो जाएंगी। ​”क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा। आगामी तिथि में जनहित और ग्रामीण विकास से जुड़े कई और भी महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा ताकि आम जनता को हर बुनियादी सुविधा मिल सके।”

— राजकुमार पाण्डेय, समाजसेवी व जनप्रतिनिधि—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!