LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

दिनदहाड़े किराना व्यवसायी का अपहरण, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

दिनदहाड़े किराना व्यवसायी का अपहरण, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ में दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी के कथित अपहरण की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घर के सामने हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार ग्राम उषाढ़ निवासी गिरीश यादव शुक्रवार दोपहर अपने घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान एक नीले रंग की कार वहां पहुंची। वाहन से उतरे कुछ युवकों ने गिरीश यादव को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और देखते ही देखते उन्हें कार में बैठाकर मौके से निकल गए। घटना के समय परिजन भी आसपास मौजूद थे, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस सक्रिय हो गई। जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों और चेक पोस्टों को अलर्ट कर दिया गया है। मध्यप्रदेश सीमा से जुड़े मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही साइबर सेल की सहायता से वाहन और संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यवसायी की सुरक्षित बरामदगी और मामले में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में खंगाला जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!