LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अमारु बीट में खुलेआम चीतल का शिकार, कार्रवाई में 3 शिकारी दबोचे, 2 की तलाश जारी…..!

वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अमारु बीट में खुलेआम चीतल का शिकार, कार्रवाई में 3 शिकारी दबोचे, 2 की तलाश जारी…..!

पेंड्रा। मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अमारु बीट में चीतल (हिरण) के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
October 2, 2026
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा *विकसित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमारु बीट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा वन्यजीव शिकार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान घटनास्थल से चीतल के शिकार से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य 2 आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश के लिए वन विभाग द्वारा सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 2, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026/जिले में खनिजों के अवैध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शिकार जैसे मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

घटना के बाद वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है तथा गश्त तेज कर दी गई है। विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन  कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
October 2, 2026
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाल ही मे बिलासपुर पुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में चीतल का शिकार कर रिशॉर्ट में पकाया था जिसके बाद मरवाही वन मंडल में भी यही हाल है 

Back to top button
error: Content is protected !!