LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : ग्राम पंचायत मागुर्दा में घटिया पुलिया निर्माण: भ्रष्टाचार के आरोप, ठेकेदार का गोलमाल गंभीर जाँच का विषय..?

गौरेला पेंड्रा मरवाही :: ग्राम पंचायत मागुर्दा जनपद पंचायत मरवाही में पुलिया निर्माण कार्य पर भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत ग्रामीणों के द्वारा बताया गया की इस पुल का शिकायत जनप्रतिनिधि व पंचायत कर्मचारियों से मैखिक शिकायत किया गया था पर कोई जिम्मेदार इस ओर ध्यान केंद्रित नहीं किए और पंचायत सरपंच व सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया गया है। जिसमें घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल और अनियमितताएं सामने आई हैं। ठेकेदार द्वारा स्तरहीन सामग्री का मिलावट कर लाखों रुपये का गोलमाल किया गया, जिसका खामियाजा अब स्थानीय जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत मागुर्दा में घटिया पुलिया निर्माण: भ्रष्टाचार के आरोप, ठेकेदार का गोलमाल

“SDO RES (Sub Divisional Officer) ) की निष्क्रियता पर सवाल”…?

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राम पंचायत मागुर्दा में पुलिया निर्माण में भारी भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद SDO RES द्वारा मौके पर कोई नियमित निरीक्षण या दौरा नहीं किया गया, जो विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भ्रष्ट कार्यों की शिकायतों को अनदेखा कर रहे हैं। SDO RES की निष्क्रियता ने पूरे निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कदाचार (Misconduct): – बिना स्थल निरीक्षण के सत्यापन करना सेवा नियमों का उल्लंघन है। इसे प्रशासनिक और तकनीकी कदाचार माना जाता

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी और ठेकेदार की भ्रष्टाचार जाँच का गंभीर विषय:- 

ग्राम पंचायत मागुर्दा में पुलिया निर्माण कार्य को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतों के बावजूद सरपंच, सचिव और ठेकेदार के बीच मिलीभगत से कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण निर्माण कार्यों में अनियमितताएं और घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल हुआ जों जाँच का गंभीर विषय है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भ्रष्टाचार के दावों का खुलासा :- 

नवीनतम मामले में ग्राम पंचायत मगुर्दा के जनपद पंचायत मरवाही में पुलिया निर्माण कार्य के दौरान भ्रष्टाचार की परतें सामने आई हैं। ठेकेदार द्वारा मटेरियल में मिलावट कर लाखों रुपये का गोलमाल करने का आरोप है। इसके बावजूद ठेकेदार खुलेआम कह रहे हैं कि वे लाखों के भ्रष्टाचार को हजम कर जाएंगे, और अधिकारी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

क्या उच्च अधिकारी इस मुद्दे पर कार्रवाई करेंगे..? :- 

ग्रामवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन आला अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जब इस मामले में तकनिकी सहायक से जानकारी ली गई, तो उनका फोन नहीं लगा। अब यह देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं या इसे अनदेखा कर दिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!