LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

बिलासपुर : अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर बेलगहना पुलिस का प्रहार क्षेत्र में हड़कंप ।

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर :- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। जिनके निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23.01.2025 को कार्यवाही करते हुये अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर रेड कार्यवाही कर ग्राम आमागोहन में आरोपी शुकाल सिंग बैगा पिता भगैला उम्र 35 वर्ष साकिन तुमाडबरा खोगसरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से 02 प्लास्टिक के डब्बे में कुल 14 लीटर महुआ शराब कीमती 2800 रू एवं महुआ शराब बिक्री रकम 250 रू को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी शुकाल सिंग बैगा को 23.01.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उपनिरीक्षक भावेश शेंडे ,ASI भरतलाल राठौर,आरक्षक ईश्वर नेताम, आर विजेंद्र कोल, महिला आर गोमती पेंन्द्रो की सराहनीय भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!