LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

एसडीएम ने प्रबंधन को लगाई जमकर फटकार.. प्रभावितों को देनी होगी सुविधा

SDM ने प्रबंधन को लगाई जमकर फटकार.. प्रभावितों को देनी होगी सुविधा

कोरबा-कटघोरा/ साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड गेवरा के द्वारा खनन विस्तार के लिए भिलाईबाजार गांव की जमीन अर्जित करने और परियोजना प्रभावितों को परेशान करने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम कटघोरा सरोज महिलांगे ने कहा है कि इस तरह की मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने प्रभावितों को मूलभूत सुविधाएं दिए जाने के निर्देश तो दिए हैं। यह भी कहा कि इस क्षेत्र में मुआवजा मामलों को लेकर जो कुछ गड़बड़ी हो रही है उसकी भी जांच होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन ने तेवर दिखाए। उच्चाधिकारियों तक इस प्रकार की जानकारी लोगों की ओर से पहुंचाई गई थी जिसमें कई प्रकार के तथ्य दिए गए थे और बताने की कोशिश की गई थी कि किस तरह से उन्हें यहां पर परेशान होना पड़ रहा है। इसमें कई आरोप भी थे इसलिए अधिकारियों को गंभीर होना पड़ा। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भी यह विषय आया।

इसके बाद 6 अगस्त मंगलवार को एसडीएम कटघोरा सरोज महिलांगे टीम के साथ प्रभावित गांव भिलाईबाजार पहुंचे। वहां का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। समस्याओं के समाधान को लेकर मौके पर उपस्थित एसईसीएल के अधिकारियों को फटकारा और पानी, बिजली और शिक्षा के अलावा अन्य सुविधा अविलंब दिलाए जाने की बात कही। खबर के अनुसार क्षेत्र में मुआवजा माफिया की सक्रियता को लेकर भी कुछ सूचनाएं पहुंची हैं इस पर भी प्रशासन की त्योरी चढ़ गई है। जांच के बाद माफियाओं पर भी शिकंजा कसे जाने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!