LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ब्रेकिंग न्यूज: रतनपुर तहसील के कंचनपुर में सड़क किनारे अवैध रेत का बड़ा डंप, प्रशासन बना मौन दर्शक

—

🔴 ब्रेकिंग न्यूज: रतनपुर तहसील के कंचनपुर में सड़क किनारे अवैध रेत का बड़ा डंप, प्रशासन बना मौन दर्शक!

ये खबर भी पढ़ें…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
November 18, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त कोटमी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट: जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी

बिलासपुर/रतनपुर — रतनपुर तहसील क्षेत्र के कंचनपुर गांव में इन दिनों अवैध रेत डंपिंग का गोरखधंधा पूरे जोरों पर चल रहा है। सड़क किनारे खुलेआम रेत का भंडारण किया जा रहा है, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 21 नवंबर से, 8 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला; विजेता को मिलेंगे 61 हजार रुपये
डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 21 नवंबर से, 8 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला; विजेता को मिलेंगे 61 हजार रुपये
November 19, 2026
डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 21 नवंबर से, 8 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला; विजेता को मिलेंगे 61...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह अवैध कारोबार केवल कंचनपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि तहसील क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह रेत का अवैध भंडारण देखा गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि यह कोई मामूली मामला नहीं, बल्कि एक संगठित रैकेट का हिस्सा है।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

ये खबर भी पढ़ें…
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
November 19, 2026
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आश्चर्य की बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रहे इस अवैध काम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मौन है। क्या यह केवल लापरवाही है, या फिर किसी उच्चस्तरीय मिलीभगत का परिणाम? जनता जानना चाहती है कि क्या जिम्मेदार अफसरों को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है या वे जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं?

क्या करेगी सरकार?

अब सवाल यह है कि क्या शासन इस गोरखधंधे पर सख्ती से कार्रवाई करेगा या फिर यह अवैध कारोबार इसी तरह सरेआम फलता-फूलता रहेगा? इलाके के जागरूक नागरिकों ने शासन-प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!