LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ उपचुनाव, सरपंच के 1 और पंच के 1 पद के लिए मतदान

जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ उपचुनाव, सरपंच के 1 और पंच के 1 पद के लिए मतदान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 01 जून 2026। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार जिले में सरपंच के एक तथा पंच के एक पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। वहीं पंच के छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से संबंधित ग्राम पंचायतों में बिना मतदान के ही प्रतिनिधियों का चयन हो गया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत पेंड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमुर में सरपंच पद तथा जनपद पंचायत मरवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत भर्रीडांड में पंच पद के लिए मतदान कराया गया। प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।
ग्राम पंचायत मुरमुर में कुल 1673 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 842 पुरुष एवं 831 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान के दौरान 686 पुरुष और 651 महिला मतदाताओं सहित कुल 1337 मत डाले गए। यहां 79.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत भर्रीडांड में पंच पद के लिए हुए मतदान में कुल 76 मतदाता थे, जिनमें 46 पुरुष एवं 30 महिला मतदाता शामिल थे। यहां कुल 67 मत डाले गए और 88.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
वहीं ग्राम पंचायत बसंतपुर, कोडगार, भर्रीडांड, धनौरा, पथर्री एवं रूमगा में पंच के एक-एक पद पर उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने से मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित मतदान केंद्रों में ही मतगणना की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना या व्यवधान की सूचना नहीं मिली। प्रशासन और निर्वाचन दलों की सतर्कता के चलते पूरा उपचुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!